Breaking News

रुद्रप्रयाग@शीतकाल के लिए बंद बाबा मध्यमहेश्वर के कपाट

Share


रुद्रप्रयाग,18 नवम्बर 2025। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। मुख्य पुजारी ने स्थानीय पुष्पों और राख से स्वयंभू नाभि लिंग को समाधि दी। इसके बाद भोग मूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया गया और डोली ने मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद ढोल-दमाऊ के साथ डोली अपने प्रथम पड़ाव गौंडार के लिए प्रस्थान कर गई। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच इस साल यहां पर बाबा के दर्शन के लिए करीब 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 21 नवंबर को डोली ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इससे पहले बाबा केदारनाथ की डोली 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने के बाद 25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर पहुंच चुकी है। अब दोनों डोलियां एक साथ होने से श्रद्धालु पूरे पंचकेदार के दर्शन यहीं कर पाएंगे।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply