Breaking News

अहमदाबाद@गुजरात के अरावली में एंबुलेंस में आग,4 जिंदा जले

Share


एक दिन के नवजात के इलाज के लिए जा रहा था पिता,डॉक्टर-नर्स की भी मौत

अहमदाबाद,18 नवम्बर २०२५। गुजरात के अरावली जिले में चलती एंबुलेंस में आग लग गई। इस हादसे में एक डॉक्टर,नर्स,एक नवजात शिशु और उसके पिता की मौत हो गई। हालांकि एंबुलेंस ड्राइवर और एक रिश्तेदार को बचा लिया गया। हादसा मोडासा की रणसैय्यद चोकड़ी के पास हुआ। एंबुलेंस अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की थी। दरअसल, महिसागर जिले के लुणावाड़ा निवासी जिग्नेशभाई महेशभाई मोची के नवजात (उम्र 1 दिन) बच्चे को इलाज के लिए मोडासा के रिच अस्पताल से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सड़क पर जलती हुई एंबुलेंस का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो वहां मौजूद पेट्रोल पंप पर रिकॉर्ड हो गया था। एम्बुलेंस में आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी थी। हादसे में चालक अंकितभाई ठाकोर, (24), गौसंगकुमार मोची (40) और गीताबेन मोची (60) मामूली रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए अरावली के अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मोडासा नगर पालिका के फायर ब्रिगेड के इंचार्ज हेमराज वाघेला ने कहा- रात का 1.40 बजे 101 नंबर पर कॉल आया था कि राणासैयद पास एक एंबुलेंस में आग लग गई है। फायर की टीम मौके पर पहुंची पर आग पर काबू पाया। मोडासा टाउन पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

Share रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से …

Leave a Reply