Breaking News

नई दिल्ली@कैसे चैनल झूठी खबरें चला सकते हैं जो हो रहा है,वह माफी के लायक नहीं : हेमा

Share



नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2025 I बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आ रही हैं। इस बीच उनके परिवार और अभिनेता सनी देओल की टीम की ओर से जानकारी सामने आई है। धर्मेंद्र के परिवार ने अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सनी की टीम ने कहा कि वे रिकवर हो रहे हैं। हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें। टीम ने बताया कि वह लगातार मीडिया से संपर्क में हैं और धर्मेंद्र की तबीयत पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर रोक लगाने की अपील की है। बता दें धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर झूठी खबरें सोशल मीडिया पर रातों-रात फैल गई थीं। कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने बिना पुष्टि के दावा कर दिया था कि अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। इन खबरों को देखकर कई नामी हस्तियों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि संदेश भी साझा कर दिए, लेकिन कुछ ही घंटों में धर्मेंद्र के परिवार ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि अभिनेता का इलाज चल रहा है। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इन झूठी खबरों की निंदा की। उन्होंने लिखा…जो हो रहा है,वह माफ करने लायक नहीं है। कैसे जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो अभी इलाज करा रहे हैं और ठीक हो रहे हैं? यह गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक है। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply