अब क्यूआर स्कैन से शेयर होंगी डिटेल्स फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म
नई दिल्ली,10 नवम्बर 2025। डिजिटल इंडिया को और आगे बढ़ाते हुए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने सोमवार को आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह ऐप अब यूजर्स को आधार कार्ड को फोन में सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर क्यूआर कोड स्कैन करके आधार डिटेल्स शेयर करने की सुविधा देगा। यानी अब आपको आधार की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूआईडीएआई के अनुसार, नए ऐप में एक ही फोन पर पांच परिवार सदस्यों तक के आधार प्रोफाइल स्टोर किए जा सकते हैं। इसके साथ ही यह ऐप ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा, जिससे इंटरनेट न होने पर भी आधार देखा जा सकेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur