Breaking News

चंडीगढ़@ब्राजीलियन मॉडल बोलीं- मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा,राहुल गांधी को नहीं जानती

Share


चंडीगढ़,10 नवम्बर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे से चर्चा में आई ब्राजीलियन मॉडल ने अपने करियर को लेकर चिंता जताई है। एक ब्राजीलियन टीवी चैनल से बातचीत में लारिसा नेरी ने कहा कि यह लोकप्रियता कहीं मेरा करियर न बर्बाद कर दे, इसलिए मैंने अपने वकीलों से सलाह मांगी है। मैं राहुल गांधी को नहीं जानती और न ही मेरा भारतीय राजनीति से कोई लेना-देना है। एक भारतीय मीडिया चैनल से बातचीत में लारिसा ने यह भी कहा कि यह फोटो करीब 8 साल पहले की है, जब मैं लगभग 20 साल की थी। यह फोटो एक फोटोग्राफर दोस्त की मदद के लिए खिंचवाई थी। यह फोटो मेरे घर के बाहर एक दीवार के पास ली गई थी और यह कोई प्रोफेशनल फोटो नहीं है। मैं कभी मॉडल नहीं रहीं, बल्कि सालों से हेयर-ड्रेसर का काम कर रही हूं। मेरी फोटो ऑनलाइन साइटों पर मुफ्त में डाउनलोड की जा सकती है।

5 नवंबर को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल थी। राई विधानसभा के 10 अलग-अलग बूथों पर ब्राजीलियन मॉडल की फोटो लगे वोट डाले गए। इसके बाद सामने आया था कि वह ब्राजीलियन मॉडल लारिसा नेरी है। इसके बाद लैरिसा ने वीडियो जारी कर कहा था कि मैं कभी भारत नहीं आई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply