Breaking News

श्रीनगर@जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़दो डाक्टरों समेत सात गिरफ्तार

Share


श्रीनगर,10 नवम्बर 2025। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में कई राज्यों में संयुक्त तलाशी के दौरान सात प्रमुख आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो पिस्तौल, एके-सीरीज की दो राइफलें, 2,900 किलो विस्फोटक और आईईडी बनाने वाली सामग्री के साथ ही एक चाइनीज स्टार पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान श्रीनगर के नौगाम निवासी आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, श्रीनगर के नौगाम निवासी यासिर-उल-अशरफ,श्रीनगर के नौगाम निवासी मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद, शोपियां की एक मस्जिद के इमाम मौलवी इरफान अहमद, गंदरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब और कुलगाम के वानपोरा निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई है। इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 19 अक्टूबर को श्रीनगर के बनपोरा नौगाम में विभिन्न स्थानों पर पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर चिपकाए जाने के बाद की गई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply