पटना/नई दिल्ली,10 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं। 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। पहले फेज में रिकॉर्ड 65′ वोटिंग हुई थी। इमामगंज प्रखंड के हेरहज, पथरा और केवलडीह गांव के मतदाता लगभग 25 साल बाद अपने गांव में ही मतदान कर सकेंगे। 2001 में आखिरी बार वोटिंग के बाद से इन तीनों गांवों के लोग वोट नहीं डाल पा रहे थे। दरअसल, नक्सलियों के कारण प्रशासन ने इन गांवों का पोलिंग बूथ 10-12 किमी दूर सलैया बना दिया था। दूरी और ट्रांसपोर्ट की कमी के चलते ग्रामीण वहां तक नहीं पहुंच पाते थे, जिससे लोग वोटिंग से वंचित रह जाते थे।
अरुण भारती ने कहा- तेजस्वी वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, अदालत क्यों नहीं जाते?
रुछ्वक्क (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, ‘तेजस्वी यादव को ध्यान रखना चाहिए कि कैसे उनके समर्थक जनता को परेशान कर रहे हैं, क्योंकि लोग उनके पक्ष में वोट नहीं दे रहे हैं, कैसे वे न केवल परेशान कर रहे हैं बल्कि जान लेने पर भी आमादा हो गए हैं। अगर वे वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, तो अदालत क्यों नहीं जाते? उनके बीच बिखराव इस बात से दिखाई देता है कि स्ढ्ढक्र के मुद्दे पर पूरा महागठबंधन, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक जीप पर नजर आते थे, लेकिन जब से चुनाव प्रचार शुरू हुआ है, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी किसी एक मंच पर नहीं दिखे, तो अंदर क्या चल रहा है?
विजय सिन्हा बोले…तेजस्वी हार के बहाने ढूंढ रहे हैं…
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, वे हार के बहाने ढूंढ रहे हैं। ईवीएम पुराना हो गया। अब चुनाव आयोग और एसआईआर के बाद वे हार का ठीकरा किस पर फोड़ें, इसके लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, आपने देखा कि लखीसराय में भी अराजक मानसिकता वाले कई लोगों ने दलितों और अति पिछड़ों को वोट देने से रोका। इस तरह की मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। लोग प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार में विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।
मोतिहारी में पैसे बांटने पर बीजेपी कैंडिडेट पर एफआईआर
बिहार में दूसरे फेज के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले मोतिहारी से बीजेपी कैंडिडेट लालबाबू प्रसाद गुप्ता पर पैसे बांटने के मामले में एफआईआर हुई है। आरजेडी कैंडिडेट देवा गुप्ता के समर्थक को भी पुलिस ने 3 लाख कैश के साथ पकड़ा है। मोतिहारी की चिरैया विधानसभा से बीजेपी विधायक और एनडीए प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो मतदाताओं को पैसे बांटते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, मोतिहारी पुलिस ने एक आरजेडी समर्थक को गिरफ्तार किया है। उस पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और पार्टी सामग्री बांटने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से 3 लाख कैश और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता की प्रचार सामग्री जब्त की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur