Breaking News

अम्बिकापुर@चक्रवाती घेरा सक्रिय होने से अम्बिकापुर में हुई 9.5 मिमी बारिश

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर.,27 फरवरी 2022(घटती घटना)।
पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता के कारण अंबिकापर में रविवार की सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश से ठंड बढऩी शुरू हो गई है। आसमान से बादल छंटने के बाद एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विज्ञानी का मनना है कि फरवरी के महीने में बादलों का आवाजाही लगा रहा। हर तीन से चार दिनों बाद विक्षोभ सक्रिय रहे। इसी तरह महीने के अंत में विक्षेभ की सक्रियता से शनिवार की रात से तेज गरज व चलक होती रही। रविवार की सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश होती रही। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूर्वी बांग्लादेश तथा उसके नजदीकी क्षेत्रों में वायुमंडल के निचले हिस्से में एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है जो लगातार नमी की आपूर्ति कर रहा है। जिसका व्यापक प्रभाव रविवार अहले सुबह से ही उत्तर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित झारखंड-बिहार पर भी पड़ा है। सुबह से ही अम्बिकापुर में रुक-रुक कर मेघ गर्जन और वर्षा हुई। अंबिकापुर में 9.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पूरे फरवरी महीने में 6 बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुई है। जिसमें तीन पश्चिमी विक्षाभ में बारिश हुई है। महीने के अंतिम दिन एक और उत्तर भारत में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विज्ञानी का मनना है कि मार्च महीने के शुरूआत में 3 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। वहीं पूरे मार्च में भी मौसम का आवाजाही लगाा रहेगा। फरवरी- मार्च महीने में होने वाली बारिश से जहां गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा वहीं तीलहन, दलहन व सब्जी की फसल को नुकसान होगा। जिस फसल में फल व फूल लग चुके हैं उसे बारिश से नुकसान होने की संभावना है। फसल में कीट लग सकते हैं। वहीं गेहूं की फसल को फयदा होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply