Breaking News

नई दिल्ली@लाल किले के पास कार में धमाका,8 की मौत

Share


24 लोग घायल,पार्किंग में खड़ी गाडि़यां जलीं,दिल्ली,मुंबई,यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट


नई दिल्ली,10 नवम्बर 2025। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाडि़यां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी…
धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया,मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी,वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं। बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाडि़यां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। मेट्रो स्टेशन के पास एक दुकानदार ने बताया, मैंने अपनी जिंदगी में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना। मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा। ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे।”
यूपी के सभी जिलों में हाई अलर्ट,लखनऊ में गश्त बढ़ी…

दिल्ली में रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है। एएनआई से बातचीत में उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से आदेश जारी कर संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply