चंडीगढ़, 09 नवम्बर 2025। चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि भारतीय महासागर क्षेत्र में भारत की अहम स्थिति है। हम कई देशों के लिए सबसे पहले मदद करने वाले और पसंदीदा साझेदार हैं। भारत एक समुद्री और जमीनी दोनों तरह की ताकत है, लेकिन हमारा जमीनी इलाका सीमित है। हम पश्चिम में अफगानिस्तान की ओर नहीं बढ़ सकते, उत्तर में चीन की वजह से और पूर्व में म्यांमार के संघर्षों के कारण सीमित हैं। इसलिए भारत का भविष्य समुद्र से जुड़ा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur