Breaking News

बिलासपुर,@प्रेमिका ने की सगाई…ब्रिज से कूदा हाईकोर्ट का वकीलबिलासपुर में दोस्तों संग की शराब-पार्टी,नदी में मिली लाश

Share


बिलासपुर,08 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हाईकोर्ट के वकील ने अरपा पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वकील अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी सगाई कहीं और हो गई थी, जिससे टेंशन में था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राहुल अग्रवाल (30) है, जो भाटापारा का रहने वाला था। वकील गुरुवार रात से लापता था। वकील की लाश शुक्रवार की रात अरपा नदी में मिली है, जबकि उसकी बाइक रामसेतु ब्रिज पर खड़ी मिली है।
क्या है पूरा मामला : दरअसल, भाटापारा निवासी राहुल अग्रवाल (30) पिता सुरेश अग्रवाल मंगला के ग्रीन गार्डन कॉलोनी में पिछले 7-8 साल से रह रहा था। गुरुवार को प्रेक्टिस करने हाईकोर्ट भी गया था। काम से लौटने के बाद शाम को नेहरू चौक पर अपने दोस्त मुकेश राठिया से मिला। इसके बाद दोनों सिरगिट्टी महिंद्रा शो रूम चले गए। जहां सर्विसिंग के लिए दी गई कार लेने के बाद दोनों ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। दोनों ने यहां मिलकर शराब पार्टी की। इसके बाद दोनों मुकेश के मोपका स्थित घर पहुंचे। यहां भी शराब पीने लगे। इस दौरान एक और दोस्त अभिषेक आचार्य भी आया, जो थोड़ी देर बाद चला गया।
राहुल रात 1.30 बजे निकला, लेकिन नहीं पहुंचा घर : गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मुकेश को राहुल घर जाने की बात कहने लगा। उसने कहा कि शुक्रवार को हाईकोर्ट में उसका केस लगा है, इसलिए जाना पड़ेगा। राहुल बाइक लेकर मंगला अपने घर के लिए निकला था, लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। रात से परिजन उसे फोन लगा रहे थे,लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।
राहुल के परिजनों ने सुबह भी उसे कॉल किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने फ्लैट में खाना बनाने वाली बाई को कॉल किया। उसने बताया कि राहुल घर नहीं आया है। रात का खाना पड़ा हुआ है। इससे परेशान होकर परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply