Breaking News

वाराणसी@लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए : रेल मंत्री

Share


वाराणसी,08 नवम्बर 2025। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का निरीक्षण किया। वैष्णव ने अधिकारियों को लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी। रेलमंत्री ने कारखाना के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप में कार्य प्रणाली देखी। और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां अफसरों और कर्मचारियों से संवाद के दौरान ली। उन्होंने लोको उत्पादन, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार की सराहना की और महिला कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने बीच रेलमंत्री को पाकर अफसर और कर्मचारी भी उत्साहित दिखे। रेलमंत्री ने कर्मचारियों से लोको निर्माण की बारीकियों पर चर्चा की । कर्मशाला में उपस्थित कर्मचारियों से लोको निर्माण की गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। कर्मचारियों से मिले उपयोगी सुझावों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए।
रेल मंत्री ने बरेका की उत्पादन क्षमता, स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, और सामग्री प्रबंधन प्रणाली की का जिक्र कर बताया कि बरेका भारतीय रेल की तकनीकी आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। रेलमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए देश की प्रगति के इंजन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply