Breaking News

बेतिया@आखिरी सभा,शपथ ग्रहण में आऊंगा : पीएम मोदी

Share


राहुल गांधी पर तंज,कुछ लोग बिहार चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे…


बेतिया,08 नवम्बर2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया की सभा में कहा, बेतिया में मेरे बिहार के चुनाव अभियान की समापन रैली है। इस चुनाव में मेरी आखिरी सभा है। 11 नंवबर को हमें सिर्फ सीटें नहीं जीतनी है, हर बूथ जीतना है। मैं जीत के विश्वास के साथ जा रहा हूं। अब एनडीए के शपथ ग्रहण में आऊंगा। चंपारण की इस धरती का इतिहास में बड़ा महत्व है। यही वो धरती है, जहां गांधी जी को महात्मा की उपाधि मिली थी। आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो इस धरती का सहयोग अहम है।
बिहार को जंगलराज से बचाना आपकी जिम्मेदारी है…
जगंलराज वालों ने सत्याग्रह की इस भूमि को लठैतों का गढ़ बना दिया था। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल था। जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे ज्यादा परेशान गरीबों, पिछड़ों को होती है। कानून राज खत्म होगा तो रंगदारी शुरू होगी। आपने नीतीश कुमार का सुशासन देखा है, इसे जंगलराज से बचाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। जंगलराज को हराने का मतलब सिर्फ कांग्रेस-राजद को हराना नहीं है। इस मानसिकता को भी हराना होगा। जंगलराज का परिवार बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है, दिल्ली का नामदार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। इन लोगों ने लाखों करोड़ का घोटाला किया है। दोनों जमानत पर चल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढ़ाने वाली आरजेडी और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते। आजकल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बहुत चर्चा है। उनके खातों में हमने 10-10 हजार डाले।कल्पना कीजिए अगर महिलाओं के खाते ही नहीं खुलते तो क्या उन्हें ये पैसे मिल पाते। मोदी ने खाते खुलवाए, नीतीश जी ने पैसे डाले।
मोदी ने जो गारंटी दी वो पूरी की
मोदी ने कहा था राम मंदिर बनेगा। आप बताइएगा मंदिर बना कि नहीं बना। मंदिर बना। देश को वादा किया था आर्टिकल 370 की दीवार गिरेगी। आप बताइए 370 हटा कि नहीं हटा। मोदी ने बिहार की इसी धरती से पहलगाम हमले की बात कही थी। ऑपरेशन सिंदूर में तबाह होते पाकिस्तान को भी आपने देखा है। मैंने बिहार की धरती से जो कहा वो किया है। मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात कही। आज ही इसे लागू हुए 11 साल हो गए हैं।
राहुल गांधी पर तंज
पीएम ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा… साथियों बिहार आज मछली दूसरे राज्यों को भेज रहा है। बड़े-बड़े लोग भी बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं। तालाब में डुबकियां लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने कोशिश कर रहे हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply