Breaking News

सोल@उत्तर कोरिया ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद लॉन्च की बैलिस्टिक मिसाइल

Share


सोल,07 नवम्बर 2025। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। अब उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। बता दें, इससे ठीक एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर चेतावनी भी दी थी। दरअसल,अमेरिका ने दो नॉर्थ कोरियाई कंपनियों और आठ लोगों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों और व्यक्तियों ने अवैध साइबर गतिविधियों के जरिए पैसों की धोखाधड़ी करके उसे वैध बनाने का काम किया। अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि यह मिसाइल उत्तरी फ्योंगान के ताएगवान काउंटी के पास से दोपहर 12ः35 बजे लॉन्च की गई थी।


Share

Check Also

मैड्रिड@ स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं,64 की मौत

Share कई डिब्बे मलबे में बदले,इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200किमी/घंटे से ज्यादामैड्रिड,28 अक्टूबर 2026 …

Leave a Reply