Breaking News

नई दिल्ली@ईवीएम में दिखाई देगा बिहार के मतदाओं का गुस्सा : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

Share


नई दिल्ली,07 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने पुनः चुनाव में गड़बड़ी की बात दोहराई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि बिहार राज्य में ‘गुंडाराज और भ्रष्टाचार’ की स्थिति है और जनता बदलाव चाहती है। मतदाताओं का गुस्सा ईवीएम में दिखाई देगा। पटना बिहार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार के मतदाता एनडीए सरकार से नाराज है और मतदाताओं का गुस्सा ईवीएम में मतदान के जरिए दिखाई देगा। खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निष्कि्रयता का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग मृतकों की तरह व्यवहार कर रहा है, जबकि चुनाव में भारी अनियमितता हो रही है। खेड़ा का कहना है कि कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ ने 89 लाख से अधिक शिकायत की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply