Breaking News

नई दिल्ली@वोट चोरी पर राहुल के दावे फर्जी,छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं : भाजपा

Share


नई दिल्ली,05 नवम्बर 2025।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर पलटवार किया। रिजिजू ने कहा- राहुल ने जो प्रजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा- हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया।हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमने हमेशा नतीजों का स्वागत किया। बिहार में कल चुनाव है। वे ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं। राहुल बोलते हैं कि एटम बम फटने वाला है। उनका एटम बम कभी फटता क्यों नहीं है?


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

Share रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से …

Leave a Reply