आरा(भोजपुर)02 नवम्बर 2025। पीएम मोदी ने रविवार को भोजपुर और नवादा में जनसभा की। इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी उनके निशाने पर रहे। प्रधानमंत्री ने जंगलराज दिलाया, साथ ही दावा किया कि कांग्रेस-राजद में रिश्ते खराब हो चुके हैं और चुनाव बाद एक-दूसरे का सिर फोड़ेंगे। पीएम ने नवादा की सभा में कहा, ‘जंगलराज वाले-कांग्रेस वाले आपके हक का सारा पैसा लूट कर अपनी तिजोरी भरते हैं। ये मैं नहीं कह रहा,कांग्रेस के पीएम ने कहा था-अगर मैं 1 रुपए भेजता हूं, तो वो लाभार्थी के पास पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है। ये कौन-सा पंजा था जो पैसे खा जाता था। जंगलराज ने नवादा में नरसंहार का दाग लगाया था। हालत ये थी कि किसी कर्मचारी का वेतन बढ़ता था तो वो परेशान हो जाता था। क्योंकि ज्यादा वेतन का मतलब था ज्यादा रंगदारी देना।
कांग्रेस-आरजेडी की राजनीति परिवार के इर्द-गिर्द रहती है…
बिहार की जनता का अंक गणित अच्छा है, उनका सामान्य ज्ञान भी अच्छा है। ये चारा घोटाले वाले सोचते हैं,लोगों को चरा देंगे। इनकी राजनीति परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार,दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार। अब दोनों परिवार में घमासान है। एक जंगलराज के युवराज हैं,उन्हें लगता है कांग्रेस युवराज की पदयात्रा ने उन्हें ही पैदल कर दिया है। कांग्रेस ने सीएम पद पर हामी तक नहीं भरी। उसके बाद राजद ने भी सबक सिखाने की ठानी। सब जानते हैं कैसे प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ ही राजद ने कैंडिडेट दे दिया।
कनपट्टी में कट्टा सटाकर राजद ने सीएम पद लिया : इससे पहले पीएम ने आरा में सभा की। पीएम ने कहा…कि मैं आपको अंदर की बात बता रहा हूं, नामांकन वापस लेने से पहले बिहार में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि ष्टरू पद पर आरजेडी के नेता का नाम हो। आरजेडी ने भी मौका नहीं छोड़ा। आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर ष्टरू पद चोरी कर लिया। सिर पर कट्टा रखकर कांग्रेस से ष्टरू पद की घोषणा करवाई गई। आरजेडी-कांग्रेस में भयंकर झगड़ा बढ़ गया है। चुनाव से पहले इतनी दुश्मनी बढ़ गई है कि चुनाव के बाद ये एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं।
कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान है : पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढ़ाने वाली आरजेडी और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।
बिहार में जंगलराज वापस नहीं आना चाहिए…
बिहार में जंगलराज वापस नहीं आना चाहिए,इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार। एक तरफ हमारा घोषणा पत्र है दूसरी तरफ महागठबंधन वालों का घोषणा पत्र है। इनके मेनिफेस्टो में सब झूठ है। जनता जनार्दन को बुड़बक बूझे हो क्या। ये पब्लिक है सब जानती है। विकसित बिहार,विकसित भारत का आधार है। जब मैं विकसित बिहार की बात करता हूं तो इसका मतलब है बिहार का औद्योगिक विकास,बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार है। आरा के इस मंच से मैं कहता हूं कि आपका सपना ही हमारा संकल्प है। इस बार बिहार की जनता एनडीए को रिकॉर्ड सीटें देने जा रही है,ये जंगलराज वाले इस बार सबसे करारी हार का रिकॉर्ड बनाने वाले हैं क्योंकि बिहार की पुरानी पीढ़ी और अब नई पीढ़ी ने ठान लिया है फिर एक बार एनडीए सरकार।
पीएम बोले…बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा…
पीएम ने कहा…बिहार देश की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले राज्यों में से एक है,इसलिए एनडीए बिहार में शिक्षा और कौशल पर बहुत जोर दे रहा है। हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा,बिहार का नाम करेगा। इसके लिए हमने आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा की है और यह सिर्फ घोषणा नहीं है,यह कैसे होगा,इसकी योजना भी जनता के सामने रखी गई है। आज दुनिया में मेक इन इंडिया को लेकर काफी उत्साह है। हमारा लक्ष्य बिहार को मेड इन इंडिया का केंद्र बनाना है। इसके लिए हम हजारों लघु और कुटीर उद्योगों के नेटवर्क को मजबूत करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur