Breaking News

पटना@यह बिहार का भविष्य तय करने का चुनाव हम बंद चीनी मिलों को चालू करेंगे : शाह

Share


पटना,01 नवम्बर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में वर्चुअली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर पाया। अपने भाषण में शाह ने जंगलराज की याद दिलाई, साथ ही बंद पड़े चीनी मिलों को चालू कराने का वादा किया। बेगूसराय के बछवाड़ा में प्रियंका गांधी ने सभा की। बढ़ते क्राइम को लेकर प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में क्राइम चरम पर है।
बिहार में महिलाएं असुरक्षित हैं। छपरा से आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल ने कहा है,‘लालू का जंगलराज ही अच्छा था। लोग पैसे देकर जिंदा तो रहते थे। आज तो इंसान ही खत्म हो जा रहा है। कोई नेता गलत नहीं होता है, लोग गलत होते हैं।’खेसारी ने कहा…बात हत्या-अपहरण की नहीं, रोजगार की है,अगर वह नहीं मिलेगा तो हम मौत में भी रोजी-रोजगार खोज लेंगे। आप इतना रोजगार दे दीजिए, तो शायद मर्डर और किडनैपिंग की जरूरत ही न पड़े। गौरतलब है कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों ( 6 और 11 नवंबर को) में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
राघोपुर से चुनाव लड़ चुके राकेश रौशन बीजेपी में शामिल हुए
राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके राकेश रौशन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को अपने समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राघोपुर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हराना एनडीए का संकल्प है।
गहलोत बोले-नीतीश को पता है वो सीएम नहीं बनेंगे; इसलिए घोषणा पत्र नहीं पढ़ा
कांग्रेस के सीनियर लीडर और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हृष्ठ्र के घोषणा पत्र को लेकर एकबार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- कल हृष्ठ्र के घोषणापत्र कार्यक्रम में देखने को मिला कि नीतीश कुमार घोषणापत्र जारी करते समय कुछ सेकेंड बोलकर ही चले गए। उन्होंने एक प्रकार से उस कार्यक्रम का बहिष्कार ही किया क्योंकि उन्हें लगा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा तो वे क्यों घोषणापत्र पढ़ें।
जंगलराज के दौर में कई नरसंहार हुए…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअली गोपालगंज में चुनावी जनसभा में कहा ‘साधु यादव के कारनामे गोपालगंज वालों से ज्यादा किसको मालूम हैं। जंगलराज के दौर में कई नरसंहार हुए,जिनमें बथानी टोला, सोनारी,शंकरबीघा नरसंहार जैसे अलग-अलग 34 नरसंहार हुए थे। जिसने बिहार की धरती को रक्तरंजित किया है।
दरभंगा में अखिलेश यादव बोले…नीतीश कुमार चुनावी दूल्हा
सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव दरभंगा में सभा को संबोधित कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने नीतीश का नाम लिए बिना कहा कि वे भी जानते हैं कि अब वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, वे सिर्फ चुनावी दूल्हा हैं, इसलिए सिर्फ दूसरों को माला पहना रहे हैं। आप लोगों ने देखा होगा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में जिन्हें लेकर चुनाव लड़ा, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया,बिहार में भी ऐसा ही होने वाला है।
प्रियंका बोलीं…एनडीए की सरकार ने आपको आपके अधिकार नहीं दिए…
बेगूसराय के बछवाड़ा में प्रियंका गांधी ने शनिवार (1 नवंबर) को सभा की। बढ़ते क्राइम को लेकर प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में क्राइम चरम पर है। उद्योगपतियों की हत्या हो रही है। हाल में चुनाव प्रचार में नेता की हत्या कर दी गई। महिलाएं असुरक्षित हैं।


Share

Check Also

रायपुर@महतारी वंदन योजना में अब ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी,30 जुलाई तक होगी

Share रायपुर,25अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए …

Leave a Reply