Breaking News

बेगूसराय@लालू जी,बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं : शाह

Share


नीतीश के रहते वैकेंसी नहीं,बेटे को सीएम बनाने के सपने देखते रहिए
बेगूसराय,29 अक्टूबर 2025। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दरभंगा के अलीनगर उसके बाद बेगूसराय में राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, 25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना किसी राजनीति बैकग्राउंड के हमने टिकट दिया है। कांग्रेस और राजद में ऐसा हो सकता है क्या। उन्होंने कहा,ये लोग सिर्फ अपने परिवार के पीछे लगे हैं। आप बताइए जो अपने बेटे-बेटियों के पीछे लगे हैं। इनकी पार्टी में किसी और का नंबर लग सकता है क्या। ये सिर्फ बीजेपी में हो सकता है। सोनिया जी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। मैं दोनों को बताना चाहता हूं। दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है। उन्होंने मिथिला की संस्कृति (विद्यापति, शारदा सिन्हा) का सम्मान करने की बात कही और मखाना बोर्ड की स्थापना व मैथिली भाषा को 8वीं अनुसूची में डालने का श्रेय मोदी सरकार को दिया। सबसे बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि 850 करोड़ से सीता मैया का भव्य मंदिर बनाया जाएगा और 500 करोड़ से दरभंगा में एक बड़ा सांस्कृतिक म्यूजियम बनाया जाएगा।
राम मंदिर, धारा 370 और पीएफआई का जिक्र
शाह ने कहा कि 550 साल से रामलला टेंट में थे और कांग्रेस-आरजेडी ने मंदिर बनने नहीं दिया। उन्होंने मोदी सरकार को कश्मीर से धारा 370 हटाने और पीएफआई पर बैन लगाकर देश को सुरक्षित करने का श्रेय दिया। उन्होंने बिहार में 8 करोड़ 52 लाख लोगों को मुफ्त राशन, 3 करोड़ 53 लाख लोगों को 5 लाख का मुफ्त इलाज (आयुष्मान भारत) और 1 करोड़ 25 लाख जीविका दीदियों को 10,000 देने जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं। मैं आपसे कहता हूं हमारे प्रत्याशियों को जिताइए, हम एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बिहार से बाहर फेंकेंगे। बिहार की भूमि पर पीएफआई पनपने लगा था। पूरे बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते थे। मोदी जी ने फैसला लिया। देश में 100 जगह रेड की। पीएफआई वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया।
पीएम-सीएम की वैकेंसी नहीं है : शाह
कांग्रेस में केवल एक परिवार का राज। लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को पीएम। लेकिन मैं बताया चाहता हूं कि बिहार में ना सीएम पद खाली और ना ही दिल्ली में पीएम पद। बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार बैठे हैं और दिल्ली में पीएम मोदी।
लालू यादव सपना देख रहे हैं- शाह
लालू जी पीएफआई वालों से कहते हैं हम आएंगे तो आपको जेल से बाहर निकाल देंगे। लालू जी ना आपको आना है और ना ही पीएफआई वाले जेल से कभी बाहर आ पाएंगे। मोदी जी के शासन में बिहार नक्सल मुक्त हो गया है।
आरजेडी-कांग्रेस पर परिवारवाद और घोटाले का आरोप : शाह
शाह ने लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उन्होंने आरजेडी पर चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम और कांग्रेस पर 12 लाख करोड़ के घोटाले करने का आरोप लगाया।
शाह ने बेगूसराय में
कांग्रेस- राजद को घेरा

शाह ने दरभंगा के बाद 3.10 बजे बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राजद पर हमला किया। शाह ने कहा कि, कांग्रेस में केवल एक परिवार का राज है। लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को पीएम। लेकिन मैं बताया चाहता हूं कि बिहार में ना सीएम पद खाली और ना ही दिल्ली में पीएम पद। बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार बैठे हैं और दिल्ली में पीएम मोदी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply