Breaking News

नई दिल्ली@देश के 53वें चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत

Share


सीजेआई गवई ने भेजी सिफारिश,14 महीने का होगा कार्यकाल


नई दिल्ली,27 अक्टूबर2025। देश के न्यायिक इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं। मौजूदा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बाद पदभार संभालने वाले सीजेआई बीआर गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की आधिकारिक सिफारिश कर दी है। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर देश की सर्वोच्च न्यायपालिका तक पहुंचे जस्टिस सूर्यकांत की यह नियुक्ति न्याय व्यवस्था में उनकी दीर्घकालिक सेवा और श्रेष्ठ विधिक दृष्टि का प्रतीक है। वह अगले महीने सीजेआई गवई के रिटायर होने के बाद भारत के 53 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 24 नवंबर 2025 से शुरू होगा और वे अपनी निर्धारित फरवरी 2027 की सेवानिवृत्ति तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। न्यायपालिका में पारदर्शिता, सुगमता और आमजन की न्याय तक पहुंच को मजबूत करने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। कानून के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के कारण वह कई महत्वपूर्ण फैसलों, न्याय सुधारों और जनहित से जुड़े मामलों में अपनी न्यायपूर्ण और संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से न्याय व्यवस्था में नए सुधार और तकनीकी उन्नयन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। जस्टिस सूर्यकांत की हरियाणा की यात्रा हिसार के एक गुमनाम से गांव पेटवाड़ से शुरू हुई।
वे सत्ता के गलियारों से जुड़े विशेषाधिकारों से दूर पले-बढ़े। उनके पिता एक शिक्षक थे। 8वीं तक उन्होंने गांव के स्कूल में ही पढ़ाई की, जहां बैठने के लिए बेंच नहीं थी। दूसरे गांव वालों की तरह जस्टिस सूर्यकांत ने अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए खाली समय में खेतों में काम किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डिप्टी डायरेक्टर जनरल बने मयंक श्रीवास्तव

Share राज्य शासन ने आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को एसएआई प्रतिनियुक्ति के लिए दी मंजूरी राजस्थान …

Leave a Reply