Breaking News

एमपी@अज्ञात सर के संपर्क में थी सीएसपी पूजा पांडे

Share


व्हाट्सऐप कॉल हिस्ट्री निकालने में जुटी एसआईटी टीम

एमपी,24 अक्टूबर 2025। सिवनी के बहुचर्चित हवाला लूट कांड की जांच कर रही विशेष जांच दल अब इस मामले में रहस्यमय सर की पहचान उजागर करने के लिए डिजिटल जासूसी का सहारा ले रही है। लूट के आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ में सामने आया था कि सीएसपी पूजा पांडे वारदात की रात एक व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बात कर रही थीं और उसे सर कहकर संबोधित कर रही थीं। टेलीकॉम कंपनी से पूजा पांडेय के नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगी गई, लेकिन उसमें किसी लंबी कॉल की जानकारी नहीं मिली। इससे एसआईटी को शक हुआ कि कॉल व्हाट्सएप पर की गई थी। गुत्थी सुलझाने के लिए,एसआईटी ने अब मेटा से पूजा पांडेय के व्हाट्सएप कॉल का डेटा मांगा है। यह डेटा कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) से आने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,रात 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पूजा पांडेय के मोबाइल की लोकेशन सीलादेही बायपास के पास वारदात वाली जगह पर ही थी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply