Breaking News

नई दिल्ली@डॉलर की तुलना में मजबूत हुआ रुपया,72 पैसे की तेजी के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा

Share


नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट,अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का संकेत देने और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी का असर मंगलवार को भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने सकारात्मक माहौल के कारण रुपया मंगलवार को डॉलर की तुलना में मजबूती के साथ बंद हुआ। भारतीय मुद्रा मंगलवार को डॉलर की तुलना में 72 पैसे उछल कर 88.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय मुद्रा 88.80 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। रुपये ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने मंगलवार को सुबह डॉलर के मुकाबले 54 पैसे की तेजी के साथ 88.26 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। मंगलवार को कारोबार शुरू होने के बाद स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण रुपया ओपनिंग लेवल से 13 पैसे कमजोर होकर 88.39 के स्तर तक गिर गया। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये को सहारा देने के लिए हस्तक्षेप करने की खबर ने मुद्रा बाजार को काफी प्रभावित किया। इस खबर की वजह से भारतीय मुद्रा 1.05 रुपये की मजबूती के साथ 87.75 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गई। हालांकि, बाद में रिजर्व बैंक की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं होने पर रुपया इस स्तर से नीचे लुढ़कने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 72 पैसे की तेजी के साथ 88.08 के स्तर पर मंगलवार को कारोबार का अंत किया। मुद्रा बाजार के मंगलवार को कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूत प्रदर्शन किया। मंगलवार को कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 25.55 पैसे की तेजी के साथ 117.55 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply