नई दिल्ली,10 अक्टूबर 2025। साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान हो गया है। इस शांति पुरस्कार से वनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को सम्मानित किया गया है। इस साल के नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कई देशों ने नामांकित किया था। हालांकि, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल, नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए दिया जाएगा। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि जब सत्तावादी सत्ता हथिया लेते हैं, तो स्वतंत्रता के उन साहसी रक्षकों को पहचानना जरूरी है जो उठ खड़े होते हैं और प्रतिरोध करते हैं। इस पत्र में कहा गया कि समिति ने इस समय वेनेजुएला पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। इस साल अमेरिकी डोनल्ड राष्ट्रपति ने दावा किया था कि साल 2025 का नोबेल पीस प्राइज उनको दिया जाना चाहिए। इस साल ट्रंप ने सार्वजनिक मंचों से दावा किया कि उन्होंने कई देशों के बीच युद्ध को समाप्त कराया है। ऐसे में वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति को झटका लगा है। इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि इस पुरस्कार की घोषणा से पहले कई विशेषज्ञों ने कहा था कि ट्रंप इसे नहीं जीतेंगे क्योंकि वे उस अंतरराष्ट्रीय विश्व व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं जिसे नोबेल समिति संजोए ह
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur