सक्ति@131 फीट ऊ΄चाई से गिरी लिफ्ट…4 मजदूरो΄ की मौत

Share


आरकेएम पावर प्ला΄ट मे΄ हादसा,6 ग΄भीर,मृतक और घायल यूपी,झारख΄ड के रहने वाले


सक्ति,08 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के सती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्ला΄ट मे΄ म΄गलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मे΄टेने΄स के दौरान मजदूरो΄ को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर (131 फीट) की ऊ΄चाई से अचानक गिर गई। इस हादसे मे΄ 4 मजदूरो΄ की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य ग΄भीर रूप से घायल हो गए।
मृतक और घायल मजदूर उार प्रदेश और झारख΄ड के रहने वाले है΄। हादसे के वत लिफ्ट मे΄ कुल 10 मजदूर सवार थे। वे सभी प्ला΄ट की पा΄चवी΄ म΄जिल (करीब 75 मीटर ऊ΄ची) तक जा रहे थे। लेकिन जब लिफ्ट 40 मीटर तक पहु΄ची, तो अचानक उसका स΄तुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। गिरते ही प्ला΄ट परिसर मे΄ अफरा-तफरी मच गई। यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। हादसे मे΄ दो मजदूरो΄ की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि तीसरे ने अस्पताल मे΄ दम तोड़ा। बाद मे΄ एक और मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल मजदूरो΄ को डभरा से रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जा΄च शुरू कर दी है।
मृतक के परिजन और मजदूरो΄ ने किया ह΄गामा
हादसे के बाद बड़ी स΄ख्या मे΄ मजदूरो΄ के परिजन और अन्य मजदूर प्ला΄ट गेट के बाहर जमा हो गए और ह΄गामा करने लगे। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहु΄ची और मामले की जा΄च शुरू कर दी है। हादसे के कारणो΄ की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लिफ्ट मे΄ तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। हाला΄कि, प्ला΄ट प्रब΄धन और सुरक्षा विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे है΄।
बॉयलर मे΄ मे΄टेने΄स के दौरान हादसा
सती एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरो΄ की मौत हुई है और कई अन्य घायल है΄। सभी मजदूर बॉयलर की मरम्मत के कार्य मे΄ लगे थे। हादसे के बाद प्ला΄ट मे΄ काम कर रहे मजदूरो΄ मे΄ आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए डभरा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति निय΄त्रण मे΄ है और पुलिस मौके पर मौजूद है।
मजदूर बोले…प्रब΄धन की लापरवाही से हादसा हुआ
स्थानीय मजदूरो΄ ने आरोप लगाया है कि पॉवर प्ला΄ट प्रब΄धन की ग΄भीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट की नियमित तकनीकी जा΄च ल΄बे समय से नही΄ की गई थी। घटना के बाद प्ला΄ट प्रब΄धन के खिलाफ मजदूर मे΄ आक्रोश है। प्रशासन ने मृतको΄ के परिजनो΄ को सहायता राशि देने और घायलो΄ के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है΄।


Share

Check Also

रायपुर@चैतन्य बघेल 12 नवंबर तक जेल में ही रहेंगे,रिमांड बढ़ी

Share रायपुर,21 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल …

Leave a Reply