नई दिल्ली,01 अक्टूबर 2025 (ए)। केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने किसानों के लिए भी राहत भरा कदम उठाते हुए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमपीएस) में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट के इस फैसले से जहां कर्मचारियों को महंगाई से कुछ राहत मिलेगी, वहीं किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur