Breaking News

नई दिल्ली@राष्ट्रपति मुर्मु ने दी विजयादशमी की बधाई

Share

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2025 (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी के अवसर पर वे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को दर्शाता है। यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने तथा साहस और दृढ़ संकल्पता जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की शिक्षा भी देता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply