सूरजपुर, 21 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत एक ही गांव के 4 दोस्त अपने एक अन्य दोस्त की शादी की पार्टी में शामिल होने गए थे। रविवार की आधी रात चारों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत 7हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद बोलेरो भ्ज्ञी सडक़ किनारे पलट गई। सडक़ हादसे में एक ही गांव के 4 युवकों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर फरार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर निवासी घनश्याम सिंह 19 वर्ष, शिवनारायण 19 वर्ष, कलेश्वर 22 वर्ष व रोहित 22 वर्ष के ग्राम रामतीरथ निवासी दोस्त की शादी हुई थी। रविवार की रात चारों उसकी शादी पार्टी समारोह में शामिल होने गए थे। यहां खाना-पीना कर रात करीब 2 बजे बाइक क्रमांक सीजी 15-7627 से चारों लौट रहे थे। वे प्रेमनगर रोड़ पर ग्राम पंचायत गणेशपुर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे चारों सडक़ व खेत में इधर-उधर जा गिरे। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चौथे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
युवकों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो भी सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गई। इधर हादसे में घायल चौथे युवक को वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर फरार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीएम पश्चात चारों युवकों का शव परिजन को सौंप दिया।
एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
सडक़ हादसे में चारों युवकों की मौत से गणेशपुर में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को चारों युवकों की एक साथ अर्थी उठी तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। इधर पुलिस आरोपी चालक की खोजबीन में जुटी है।
Check Also
बैकुण्ठपुर@ हर घर तिरंगा अभियान और संत गुरु रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
Share 11 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान…मंडलों और गांवों में निकलेगी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur