पीडि़त मांग रहा जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अपना दिया हुआ पैसा
बलरामपुऱ,24 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। अजीबो-गरीब कारनामा अक्सर प्रशासनिक अधिकारियों का सामने आ जाते हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ना जाने कैसे-कैसे नौसिखियों के हाथ प्रशासन चलाने की जिम्मेदारी है? एक कहावत है घर बसा नहीं और लुटेरे आ गए, कुछ इसी तर्ज पर दुकान बना नहीं और पैसा हितग्राहियों से ले लिया गया पर आज तक दुकान बना भी नहीं पाई मामला 2016 का है और आज 2025 चल रहा है हितग्राही दुकान निर्माण का इंतजार कर रहे हैं वह भी पगड़ी का पैसा देकर अब ना तो दुकान निर्माण हो रहा है और ना ही पगड़ी का पैसा वापस हो रहा है 9 साल से हितग्राही अपना डेढ़ लाख रुपए देकर प्रतिदिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ से अपने दिए गए पैसे की मांग कर रहा है सवाल यह है कि जब दुकान बनाना नहीं था तो पैसे लिए क्यों गए? और यदि दुकान बनाना ही था तो बनने से पहले पैसे लेने का कौन सा प्रावधान जनपद पंचायत शंकरगढ़ में आया हुआ था?
शिकायतकर्ता विकास मिश्रा, आत्मज राममूरत मिश्रा, निवासी ग्राम शंकरगढ़, जिला बलरामपुर ने शिकायत किया है कि जनपद पंचायत शंकरगढ़ के प्रपत्र क्रमांक क्रमांक/506/ज.पं./2016 शंकरगढ़, दिनांक 29/10/2016 को दुकान निर्माण की सूचना जारी की गई थी। जिसके बाद मेरे द्वारा पगड़ी के रूप में दिनांक 16/11/2016को 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार) रूपये छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक के पीछे निर्माण होने वाली दुकान के लिए जमा किया गया था। जो कि आज दिनांक तक दुकान का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है व मुझे दुकान अप्राप्त है। मेरे द्वारा पूर्व में भी कार्यालय जनपद पंचायत शंकरगढ़ में कई आवेदन किया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उसने आगे बताया कि मैं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति व बेरोजगार हूँ। दुकान निर्माण के लिये जमा की गई राशि 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार) रूपये उधार मांग कर मेरे द्वारा जनपद में जमा किया गया है,मुझे रोजगार हेतु दुकान की नितांत आवश्यकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur