Breaking News

नई दिल्ली@ जम्मू-कश्मीर और पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान

Share


नई दिल्ली,24 सितम्बर 2025 (ए)। चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की चार और पंजाब की एक खाली राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर की सीटें फरवरी 2021 से खाली हैं, जब गुलाम नबी आजाद, नजीर अहमद लवाय, फयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल समाप्त हुआ था। वहीं, पंजाब की सीट जुलाई 2025 में संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जिन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा छोड़ी। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को पूरी होगी। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा, नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply