Breaking News

बेगूसराय@तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा

Share


बेगूसराय,18 सितम्बर 2025 (ए)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के बेगूसराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मालिक बताया। शाह ने कहा- हमारे यहां नेता थोपे नहीं जाते, नीचे से उठ कर ऊपर आते हैं। मैं एक ऐसा कार्यकर्ता हूं, जिसके करियर की शुरुआत एक बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत लाएगी। इसके बाद तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए ताली भी बजवाई। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। वोटर लिस्ट से सिर्फ घुसपैठियों का नाम काटेगा, किसी भारतीय का नहीं। बिहार से चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालेंगे। एसआईआर घुसपैठियों के प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए किया गया है। लालू प्रसाद से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों का नाम कटा है तो आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं। उन्होंने कहा, हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है। शाह ने कहा, अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली,सड़क,रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव 3 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है। आप संकल्प लेकर जाइए, मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है।
दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से फिर से सरकार बनानी है: मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं। हमें इस बार बिहार में 2 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनानी है। आज से ही इस मिशन में जुट जाइए।
क्रछ्वष्ठ को घोटाले बाज पार्टी बताया: हमने तो अपने काम गिनवा दिए अब मैं इन लोगों के भी काम गिनवा देता हूं। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब. रेलवे टेंडर घोटाला। ये जेल भी जाते हैं तो हाथी से बाहर आते हैं।
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा-बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बंद कमरे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए।
शाह बोले- लालू कभी बिहार का भला नहीं कर सकते
शाह ने कहा, एनडीए की सरकार ने जो काम किए वो लालू एंड कंपनी कभी नहीं कर सकती। इन लोगों ने चारा घोटाला किया, रेलवे की जॉब में घोटाला किया। कई बार जेल भी गए। जेल से भी छूटते हैं तो हाथी पर बैठकर घर आते हैं। जिस पर ऐसे आरोप लगे हों वो कभी बिहार का भला नहीं कर सकते।
लालू यादव बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं : शाह
बांग्लादेश से आए लोगों को वोट देने का अधिकार और राशन नहीं मिलना चाहिए। लालू एंड कंपनी इन्हें बचाने में लगी है। ऐसे लोग इन लोगों के वोट बैंक हैं।
लालू-राबड़ी बिहार के विकास के लिए खतरा : शाह
लालू जी पूछते हैं मोदी जी ने बिहार के लिए क्या किया। जब वो रेल मंत्री थे तो बिहार को केंद्र से कितनी मदद मिलती थी। आज मोदी जी ने बजट में बिहार के लिए अपना खजाना खोल रखा है।
राहुल पर तेजस्वी ने सब कुछ लुटा दिया : गिरिराज सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से घुसपैठ का मुद्दा उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के 16 जिलों के मस्जिदों में घुसपैठियों को पनाह दिया जाता है। किसी भी मुस्लिम टोले में जाने पर पता चल जाता है कि इन्हें पनाह कौन दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर सब कुछ लूटा कर होश में आए तो क्या होगा वाला गाना हकीकत में सटीक आ रहा है। तेजस्वी यादव सब कुछ लुटा दिए हैं राहुल गांधी के ऊपर। अब उनको होश आया है तो दूसरी यात्रा निकाल रहे हैं जो कुछ बाकी बचा था,राहुल गांधी ले गए।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply