Breaking News

पूर्णिया@आरजेडी-कांग्रेस से बिहार के सम्मान-पहचान को खतरा : पीएम मोदी

Share


पूर्णिया,15 सितम्बर 2025 (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 15 सितंबर को बिहार के लिए 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया के एसएसबी ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। ये लोग बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं। एसआईआर का जिक्र किए बिना पीएम ने कहा- राजद और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रही हैं। प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन घुसपैठियों पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा। वे मंच तक खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे। इससे पहले नीतीश कुमार का संबोधन हुआ। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पीएम को खड़े होकर प्रणाम करने को कहा। मुख्यमंत्री के कहने पर लोग खड़े हुए और उन्हें प्रणाम किया।
22 सितंबर से जीएसटी एकदम कम हो जाएगी : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, इस बार दिवाली और छठ से पहले हमारी सरकार में बड़ा उपहार दिया है। आज से ठीक 7 दिन बाद नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से देश में जीएसटी एकदम कम हो जाएगी। आपकी रोजमर्रा के जरूरत की चीजों पर जीएसटी कम की गई है। इससे माताओं बहनों का रसोई का खर्च बहुत कम होने वाला है।
हमारी सरकार में महिलाएं लखपति दीदी, ड्रोन दीदी बन रहीं : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और राजद बीते 2 दशकों से सत्ता से बाहर है। इसमें अहम भूमिका बिहार माताओं-बहनों की है। राजद के राज में हत्या, बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में वही महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं।
घुसपैठिए को भारत से बाहर जाना होगा : मोदी
पीएम मोदी ने कहा, राजद-कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन लो। जो भी घुसपैठिया है उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो नेता घुसपैठियों को बचाने के लिए खड़े हैं, वो सामने आ जाएं। चुनौती देता हूं आप उनकी ढाल बनिए मैं उन्हें बाहर निकालकर रहूंगा। भारत में भारत का कानून चलेगा।
बिहार को राजद-कांग्रेस से खतरा : मोदी
कांग्रेस और राजद से न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है। बिहार की पहचान को भी खतरा है। वोट बैंक का स्वार्थ है कि कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। नारे लगा रहे हैं। यात्राएं निकाल रहे हैं। ये बिहार के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं। राहुल गांधी पर पीएम ने निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।
हमारी पार्टी के कुछ नेताओं ने गड़बड़ की थी : नीतीश
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी के सामने कहा , पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। बीच में गड़बड़ हो गया था। अब ये कभी संभव नहीं है कि गड़बड़ हो जाए। हमारी पार्टी के कुछ नेता गड़बड़ कर देते थे। अब मेरे इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं उठता है।
आरजेडी और कांग्रेस के कुशासन से सीमांचल पिछड़ा : मोदी
पीएम मोदी ने कहा, देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए पूर्णया और सीमांचल का विकास जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 17 JUNE 2026

Share 17 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply