Breaking News

रायपुर@सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा आज,शेड्यूल जारी

Share


बिलासपुर में वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में होंगे शामिल,ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति भी संभव

रायपुर,08 सितम्बर 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर में आयोजित होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होंगे। सचिन पायलट के दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। वे मंगलवार सुबह 6ः55 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट (6ई-2062) से रवाना होकर 8ः45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 8ः50 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में दोपहर 1 बजे वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करेंगे। शाम 5ः30 बजे वह बिलासपुर से रायपुर लौटेंगे। 730 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8ः30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-2798) से दिल्ली रवाना होंगे। रात 10ः05 बजे उनकी दिल्ली वापसी तय है। दरअसल, बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। 9 सितंबर को आयोजित इस आंदोलन की कमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव ने संभाली है। स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रदर्शन में 25 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, यह प्रदेश स्तरीय जंगी प्रदर्शन कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में होगा। जिसमें हजारों कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘सीरियल किलर’ की तरह वोट चोरी कर सरकार बनाई गई है। जल्द ही ठोस सबूत जनता के सामने रखे जाएंगे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply