Breaking News

अहमदाबाद@गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक आईपीएस समेत 14 को उम्रकैद

Share

 

अहमदाबाद,29 अगस्त 2025 (ए)। साल 2018 के बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया,अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साजिश साल 2018 में सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि एक मामले में पूछताछ के दौरान अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें किसी अज्ञात जगह बंधक बना लिया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने डरा-धमकाकर उनके 12 करोड़ रुपए कीमत के बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। इस साजिश में भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे। बाद में शैलेश भट्ट ने अपने साथी किरीट पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिले होने का आरोप लगाया था। सीआईडी की जांच में भी यह बात सही साबित हुई थी कि किरीट पलाडिया ने ही यह पूरी साजिश रची थी। गुजरात सरकार ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच अहमदबाद सीआईडी को सौंपी थी। साल 2028 में ही इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे। शैलेष पलाडिया व पुलिस वालों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया का भी शामिल होना पाया गया था। शैलेष पलाडिया व पुलिस वालों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया का भी शामिल होना पाया गया था।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply