Breaking News

अंबिकापुर@टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन

Share


अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आज शनिवार को संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। एन एस यू आई के द्वारा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत पहलगाम हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद लोक गायन और लोक नृत्य के कार्यक्रम हुए। नवप्रवेशी छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने उन्हें शैक्षणिक सोपान की एक सीढ़ी चढ़ स्कूल से महाविद्यालय पहुँचने की बधाई दी और उन्हें उत्तरोत्तर सफलता की शुभकामनाएं दी। छात्रों को उन्होंने कहा कि जब भी छात्रों को मेरी आवश्यकता हो वो मुझतक अधिकार पूर्वक आ सकते हैं। कार्यक्रम में पहलगाम घटना के थीम पर किये गए मंचन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क ऐसी ओछी घटना के माध्यम से देश के सौहार्द को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है लेकिन इसके विरुद्ध हमे एक रहते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखना है। इस दौरान शफी अहमद,द्वितेन्द्र मिश्रा,राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा,आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया,रजनीश सिंह,उत्तम राजवाड़े,विकल झा,सतीश बारी, निक्की ख़ान,आशीष जायसवाल, धीरज पटवा,सुरेंद्र गुप्ता,संजर नवाज़, आकाश यादव,अभिषेक सोनी, गौतम गुप्ता,शंकर लाल सिंह,आयुष सोनी,अंकित जायसवाल,ऋषभ जायसवाल, वर्षा जायसवाल, आकांशा, वैष्णवी तिवारी,सेजल श्रीवास्तव, काजल मानिकपुरी, आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply