Breaking News

अंबिकापुर@दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प छह लोगों पर केस दर्ज

Share

अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम छेरमुण्डा में एक आदिवासी महिला से रास्ता रोककर और फिर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना 20 अगस्त की है,जब कमलो मरकाम (20 वर्ष) खेत से लौट रही थी,तभी निशा यादव,मीना,बबलू और मलसेमहिन ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए टांगी और लाठी से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागी कमलो के घर में बाद में आरोपी घुस गए और लात-घूंसे व हथियारों से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगली बार लाश फेंक देंगे। कमलो ने आरोप लगाया कि गांव के दबंग उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं,दूसरे पक्ष की ओर से निशा यादव (35) ने रिपोर्ट दी कि कमलो और शकुंतला ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा मीना यादव को भी पीटा। बाद में रास्ते में पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस पर भी बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply