Breaking News

सीतापुर@घरेलू विवाद पर पत्नी ने पति की बाइक को लगाई आग

Share

सीतापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के बाजारडांड मोहल्ले में घरेलू विवाद व पति की मारपीट और गाली-गलौज से तंग आकर गुस्साई पत्नी ने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पति राजू एक्का और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राजू आए दिन पत्नी के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। बीते दिनों हुई कहासुनी के बाद महिला ने गुस्से में बोतल में पेट्रोल भरकर सीधे पति की बाइक पर उड़ेल दिया और उसमें आग लगा दी। बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना के समय मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और आग की लपटें देखकर लोग मौके पर जुट गए। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की अब तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस भी वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply