Breaking News

अंबिकापुर@एनएचएम कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन,भीख मांग कर की सरकार को जगाने की कोशिश

Share


अंबिकापुर,22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। शहर की सडकों पर उतरकर आम नागरिकों से भीख मांगते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतनमान में सुधार और सेवा शर्तों का निर्धारण शामिल है। वे पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नागरिकों से मिली भीख की राशि को राज्य सरकार के कोष में जमा कराने की घोषणा करते हुए तंज कसा कि शायद इससे सरकार उन्हें नियमितीकरण का तोहफा दे सके। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अब तक 100 से अधिक बार ज्ञापन और पत्र सरकार को सौंपे हैं, लेकिन हर बार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे चुका है और जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। इलाज के अभाव में मरीजों को लौटना पड़ रहा है। संघ ने इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।


Share

Check Also

बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा

Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …

Leave a Reply