Breaking News

रायपुर@शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू जल्द ही आबकारी अफसरों से करेगी पूछताछ

Share

रायपुर,18 अगस्त 2025(ए) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। अब इस मामले में सिंडिकेट में काम कर रहे आबकारी अफसरों से जल्द पूछताछ शुरू होगी। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। जांच अधिकारियों के अनुसार, डिस्टलरी संचालकों और मैन पावर सप्लाई करने वाले कारोबारियों से पूछताछ हो चुकी है। इन कारोबारियों से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली है। इन जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
आबकारी के जिन अफसरों पर एफआईआर दर्ज हुई है, उन सबको पूछताछ के लिए आने वाले दिनों में बुलाया जाएगा। ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार आबकारी विभाग के कुछ अफसरों को नोटिस भी भेजा गया है। जांच अधिकारियों के इस कदम के बाद आबकारी विभाग में हडकंप मचा हुआ है। शराब घोटाले के आरोप मेंईओडब्ल्यू ने 22 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply