Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ का नया मंत्रिमंडल अधर में…

Share

लगता है इतना आसान नहीं होगा सफर…
एक बार फिर टल सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
रायपुर,17 अगस्त 2025 (ए)
। छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में लगभग पौने दो साल के बाद भी मंत्रियों के नाम तय नहीं हो पा रहा है। पहले 13 मंत्री हुआ करते थे और छठवें कैबिनेट में 14 मंत्रियों के पद पर मुहर लगनी है। फिलहाल चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि नए तीन मंत्री कौन होंगे। सुगबुगाहटों का बाजार गर्म है और सरगुजा से राजेश अग्रवाल,रायपुर से
गुरू खुशवंत साहेब और दुर्ग से गजेंद्र यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है। यदि सरगुजा संभाग से नए मंत्री का नाम तय होगा तो इस संभाग से पांच मंत्री हो जाएंगे। लेकिन इसी बीच खबर है कि मंत्रिमंडल का विस्तार एक बार फिर टल सकता है क्योंकि वरिष्ठ विधायकगण इस बात से नाराज है।
सरगुजा संभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और पांचवे नए मंत्री के रूप में राजेश अग्रवाल।
बिलासपुर संभाग सरगुजा के बाद ज्यादा मंत्री वाला संभाग बिलासपुर है, जिसमें लखनलाल देवांगन, अरूण साव और ओपी चौधरी शामिल है।
दुर्ग संभाग दुर्ग से विजय शर्मा और दयालदास बघेल।
रायपुर संभाग रायपुर से टंकराम वर्मा और बस्तर से केदार कश्यप। वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी बस्तर संभाग से आते है। हालांकि संगठन के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती है क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण का बैलेंस बनाते हुए नए मंत्रियों का नाम फाइनल करना।
अब बात है मंत्री पद के चर्चित नामों की तो सरगुजा से राजेश अग्रवाल, रायपुर से गुरू खुशवंत साहेब और दुर्ग से गजेंद्र यादव की, तो सबसे पहले यादव समाज की बात करते हैं। प्रदेश में यादव समाज की संख्या साहू समाज के बाद दूसरे नंबर पर है, इसलिए मंत्री पद के लिए गजेंद्र यादव को लगभग फाइनल ही माना जा रहा है।
यादव समाज यह लगातार प्रयास कर रहा है कि समाज से एक मंत्री जरूर हो क्योंकि ओबीसी वर्ग में देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में यह दूसरा बड़ा समाज है। समाज का एक प्रयास यह भी है कि कांग्रेस में देवेंद्र यादव की तरह एक बड़ा नेता भाजपा से हो।
वहीं,गुरू खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए तय माना जा रहा है क्योंकि रायपुर संभाग से केवल एक ही मंत्री है। खुशवंत साहेब अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ वे सतनामी समाज के धर्म गुरू है। सरगुजा से एक नाम राजेश अग्रवाल का है, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें काफी तेज हो चुकी है। चूंकि, सामाजिक समिकरण के चलते मंत्रिमंडल में वैश्य समाज से एक मंत्री बनाया जाना है तो इनका नाम सबसे आगे चल रहा है।
कैबिनेट की अहम बैठक 19 अगस्त को


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। यह मंत्रिमंडल की 34वीं बैठक होगी, जो राजधानी रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कहा, राज्य सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और जनहित में ठोस फैसले लिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार,बैठक में विकास परियोजनाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।


Share

Check Also

बलरामपुर-रामानुजगंज@ स्टंटबाजों पर पुलिस की गाज,चालक के खिलाफ एफआईआर

Share एक्सयूवी-700 के दरवाजे और सनरूफ खोलकर एनएच-343 पर कर रहा था खतरनाक ड्राइविंग,वीडियो वायरल …

Leave a Reply