Breaking News

बेरियो@पुलिस ने आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

Share


आरोपी बारियों साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान से मारने की थी कोशिश

बेरियो,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाने के अंतर्गत आने वाले बरियों चौकी के क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला करने वाला आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियों चौकी पुलिस ने बीते 7 अगस्त को बारियों साप्ताहिक बाजार में आदतन अपराधी विकास दास के द्वारा मामूली कहासुनी के बाद एक दुकानदार के ऊपर जान लेने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
आरोपी विकास दास ने प्लानिंग बोतल में छुपा कर लाया था पेट्रोल

आरोपी के द्वारा प्रार्थी को पहले गाली-गलौज कर धमकी दीया गया. इसके बाद बोतल में छुपाकर लाया पेट्रोल दुकानदार बलराम कटारे पर डालकर आग लगा दी।
बचाव करने वाले व्यक्ति हुआ आगजनी का शिकार

बीच-बचाव करने आए प्रार्थी अंकित बुन्देलखंडी भी झुलस गएगया। दुकान में रखा नकद भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी विकास दास के विरूद्ध चौकी बरियों, थाना राजपुर में अपराध कमांक 188/2025 धारा 109, 118(1), 296, 351(2), 326 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम के द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। विकास दास पर बलरामपुर,सरगुजा और सूरजपुर जिलों में लूट,चोरी,मारपीट,एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। सरगुजा जिले के थाना मणिपुर,थाना गांधीनगर एवं बलरामपुर जिले के थाना शंकरगढ में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी,जो शातिर आरोपी होने से पकड़ में नहीं आ रहा था। चौकी बरियों पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करने पर अंबिकापुर में दबिश देकर आदतन आरोपी विकास दास को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुछताछ पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल,पेट्रोल रखे प्लास्टिक बोतल एवं लाईटर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी विकास दास पिता धनुकधारी दास (24 वर्ष),निवासी बरियों,बांसपारा,चौकी बरियों, याना राजपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा। कार्यवाही में शामिल रहे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह,प्र.आर. विजय गुप्ता,प्रदीप यादव, बृजभान पैकरा,आर. जगनाथ केराम,सुबोध पैकरा,सुरेन्द्र रवि,राममुरत यादव,रंजित गुप्ता का विशेष योगदान रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply