नई दिल्ली,08 अगस्त 2025 (ए)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलकर 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल के इन आरोपों के बाद देश में सियासी पारा हाई है। अब राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से पांच सवाल पूछे हैं। साथ ही बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना भी साधा है। पांच सवाल पूछते हुए कहा,भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है-इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा। अब जनता बोल रही है-बहुत हुआ!
राहुल ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
गुरुवार को चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक के महादेपुरा में 1,00,250 फर्जी वोट जोड़े गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया है। दिल्ली के कांग्रेस ऑफिस में आरोप लगाते हुए रायबरेली सांसद ने कहा, इस धांधली में बीजेपी के साथ चुनाव आयोग मिला हुआ है। इस के दम पर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी सिर्फ25 सीटों के अंतर से प्रधानमंत्री बने। चुनाव आयोग बीजेपी को भारत की चुनावी व्यवस्था को बर्बाद करने में मदद कर रहा है। महादेवपुरा में हमने जो किया, उसके कारण वे हमें आंकड़े नहीं दे रहे हैं। अगर हम अन्य लोकसभा सीटों पर भी ऐसा करें, तो हमारे लोकतंत्र की सच्चाई सामने आ जाएगी। कांग्रेस सांसद के आरोपों के बाद, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनसे शपथ लेकर सबूत पेश करने को कहा है।
राहुल द्वारा पूछे गए 5 सवाल
- विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो?
- सीसीटोवो और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं – क्यों? किसके कहने पर?
- फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई – क्यों?
- विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना – क्यों?
- साफ-साफ बताओ- क्या इसीआई अब बीजेपी का एजेंट बन चुका है?
चुनाव आयोग, 5 सवाल हैं…देश जवाब चाहता है… - विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही?
क्या छिपा रहे हो? - सीसीटोवो और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं-क्यों? किसके कहने पर?
- फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई-क्यों?
- विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना-क्यों?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur