Breaking News

बिलासपुर@ सीबीएसई के बच्चों को नेशनल गेम से वंचित करने पर हाईकोर्ट सख्त

Share


बिलासपुर,31 जुलाई 2025 (ए)।
नेशनल गेम में भाग लेने से वंचित किए जाने पर एक नेशनल प्लेयर छात्रा ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। छात्रा ने अपनी याचिका में कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर होने वाले नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया गया है,जो उनकी प्रतिभा और भविष्य के साथ अन्याय है।हाईकोर्ट ने छात्रा की व्यक्तिगत याचिका को खारिज करते हुए इस मामले को स्वतः संज्ञान में ले लिया है। कोर्ट ने लोक शिक्षण संचालनालय से शपथपत्र के माध्यम से जवाब तलब किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एक कोर्ट कमिश्नर की भी नियुक्ति की है। अब इस याचिका की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी, जिससे यह उम्मीद जगी है कि बोर्ड भेदभाव के कारण खेल प्रतिभाएं प्रभावित नहीं होंगी।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply