सुरजपुर,29 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। देवटिकरा में स्तिथ प्रसिद्ध देवगढ़ धाम में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी बिश्रामपुर निवासी श्री सुभाष गोयल व अंबिकापुर निवासी समाजसेवी विजय गोयल ने सपरिवार आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश कि सुख-समृद्धि-खुशाली कि कामना की।
उक्त धार्मिक आयोजन पंडित चंद्रेश महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान सपत्नीक श्री सुभाष गोयल एवं श्री विजय गोयल ने आज देवगढ़ धाम स्थित अर्धनरेश्वर शिवलिंग का गन्ना रस, दूध,गंगाजल एवं पंचामृत से महारुद्राभिषेक किया और साथ ही सवा पाँच करोड़ सम्मिपत्र, बेल्वपत्र,पुष्प,अखंड अक्षत, जौ, काली तिल,काली मिर्च व अन्य पूजन सामग्री से सहस्त्रार्चन किया धार्मिक आयोजन के पश्चात गोयल परिवार द्वारा बाबा को महा-भोग लगा कर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जिसमे हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद रूपी भोग का ग्रहण कर लाभ उठाया विदित हो कि गोयल परिवार बिश्रामपुर द्वारा इसी तरह श्रावण मास के प्रति सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है श्री गोयल ने शिव भक्तों से निवेदन किया है कि आने वाले आखरी सोमवार को ज़्यादा से ज़्यादा भक्त प्रसाद ग्रहण करे बाबा कि शरण में पधारे। उक्त आयोजन को सफल बनाने में गोयल परिवार के सदस्यों सहित देवटिकरा के जनपद सदस्य श्री विजय यादव, मोहन गोयल,नरेश मित्तल,रमेन्द्र सिंह (नूनू सिंह),मौनी बाबा, श्रीराम पांडे, विकाश गोयल, लखनपुर से सुनील अग्रवाल, सुरेश पांडे,धीरज पांडेय,महेश, देवेंद्र, सिल्लू सहित अन्य भक्त सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur