Breaking News

लखनपुर@लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीण का मकान ढहा,शासन प्रशासन से मुआवजा की मांग

Share


लखनपुर,28 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुडवानी में भारी बारिश के कारण ग्रामीण का मकान ढह गया मकान गिरने से कमरे के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हीरमनिया बाई पति नंदलाल सारथी ग्राम जुडवानी निवासी का मकान 27 वन 28 जुलाई की दरमियानी रात अचानक भरभरा के गिर गया जिससे खपड़ैल लकड़ी गोला और रूम के अंदर रखें सामान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि उस वक्त ग्रामीण परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के बीच घर के दीवारों में नमी आने की वजह से घर की दीवार भरभरा कर गिर गया वही हीरमनिया पति नंदलाल सारथी में शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है साथ ही हल्का पटवारी को सोमवार को इसकी सूचना दीगई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply