अंबिकापुर,28 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। शराब के नशे में भतीजे ने चाचा पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के पस्ता थाना,पुलिस चैकी डौरा अंतर्गत ग्राम पतराडीह निवासी रामकिशुन पैकरा पिता बिगन पैकरा 60 वर्ष का भतीजा रामप्रीत पैकरा अकसर शराब पीकर शोर-शराबा मचाता था। 22 जुलाई को वह शराब पीकर अपने चाचा रामकिशुन के घर गया था, और हल्ला कर रहा था। अचानक उठा और टांगी से अपने चाचा के गर्दन, सीने में प्राणघातक हमला कर दिया, और पुलिस चैकी डौरा में जाकर बताया कि वह अपने चाचा को टांगी से मारकर जख्मी कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपी रामप्रीत पैकरा को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर काफी खून फैला था और रामकिशुन लहूलुहान हाल में था, उसकी स्थिति काफी खराब थी। घायल अवस्था में घायल रामकिशुन को क्षेत्रीय अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। वृद्ध की गंभीर स्थिति देखते हुए स्वजन उसे सीधे रायपुर ले गए, यहां इलाज के दौरान बनी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जवाब दे दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur