बिलासपुर,27 जुलाई 2025 (ए)। बिलासपुर हाईकोर्ट ने अपने आदेश का पालन न करने पर डीआईजी प्रशासन पारुल माथुर और जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को अवमानना नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पामगढ़ निवासी विक्की भारती की ओर से दायर अवमानना याचिका के बाद दिया गया है। दरअसल, विक्की भारती के पिता की मृत्यु के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई थी,जबकि कोर्ट ने 90 दिन में नियुक्ति देने का आदेश दिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur