Breaking News

नई दिल्ली@ बिहार चुनाव को लेकर संसद परिसर में बवाल

Share


संसद परिसर में विपक्ष का बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर विरोध प्रदर्शन…

राहुल-प्रियंका ने फाड़े एसआईआर पोस्टर
नई दिल्ली,25 जुलाई 2025 (ए)।
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण बिहार में वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद थे।
लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
विपक्षी सांसदों द्वारा बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया। सुबह 11 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सभी सांसदों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार गरीबों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करना चाहती है और केवल एलीट क्लास को वोट देने का मौका देना चाहती है। खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है और इस मुद्दे पर विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। उनका कहना था कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक बिहार में लागू वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं देखा जाता।
कमल हासन ने राज्यसभा में ली शपथ
इसी दौरान, अभिनेता और मक्कल नीधि मैयम पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने तमिल भाषा में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वह तमिलनाडु के एक प्रमुख राजनीतिक नेता हैं और मक्कल नीधि मैयम पार्टी के संस्थापक भी हैं। उनके राज्यसभा में शपथ लेने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।
लोकसभा की कार्यवाही फिर से स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस विरोध प्रदर्शन ने संसद में एक बार फिर से राजनीति की गर्मी बढ़ा दी है, और सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि आगामी दिनों में संसद में इस मुद्दे पर और क्या हलचल हो सकती है।
राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे
मकर द्वार पहुंचने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने स्पेशल इंन्सेंटिव रिवीजन लिखे पोस्टर फाड़ दिए। इसके बाद उन्होंने उन पोस्टरों को प्रतीकात्मक रूप से डस्टबिन में डाला। यह कदम मोदी सरकार के खिलाफ उनके विरोध का प्रतीक था। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए। यह विरोध बिहार में सख्त वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर था, जिसे विपक्ष का मानना है कि यह गरीबों और आम जनता के मतदान अधिकार को प्रभावित कर सकता है।


Share

Check Also

बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा

Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …

Leave a Reply