अम्बिकापुर 14 फरवरी 2022(घटती-घटना)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया ने बताया है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार पंजीकृत निजी अस्पतालों को कोविड-19 उपचार हेतु बिस्तर आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश हॉस्पिटल में 21, एच.आर. हेल्थ केयर में 32, माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल अम्बिकापुर में 25 एवं लक्ष्मी नारायण हेल्थ केयर अम्बिकापुर में 16 बिस्तरों को आरक्षित रखा गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में किया गया है। अस्पतालों में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का उपचार अनिवार्य रुप से किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इन अस्पतालों में फायर सेफ्टी गाईडलाइन एवं बायो मेडिकल वेस्ट का उपकरण रखा जाएगा।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur