Breaking News

रायपुर@ कैसे खा गए 8 करोड़ के बोरे बासी

Share


विधायक मूणत के सवाल पर मंत्री ने बना दी जांच कमेटी
रायपुर,18 जुलाई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में श्रमिक दिवस के दौरान हुए बोरे-बासी में 8 करोड़ खर्च होने का मामला गूंजा। विधानसभा में आज इस मुद्दे को भाजपा विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने जोर-शोर से उठाया। विधायकों की मांग पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में विधायकों की एक टीम बनाकर जांच कराने की घोषणा की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply