दूसरे दिन योग से हुई शुरुआत
रायपुर,08 जुलाई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन आज चल रहा है। इस शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया था। दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योग अभ्यास के साथ हुई, जिसमें विधायकों और सांसदों ने भी भाग लिया। सुबह से ही शिविर का वातावरण अनुशासन और ऊर्जा से भरा रहा।
आज चार सत्रों में होगा प्रशिक्षण
शिविर का कार्यक्रम आज सुबह 9ः30 बजे से आरंभ हुआ। आज भी शिविर में चार अलग-अलग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष नेतृत्व करेंगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रणनीति, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली पर प्रशिक्षण देंगे।
पहले दिन दिखा भारी उत्साह
प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 10 सांसद, 10 मंत्री और 52 विधायक शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी की कार्यप्रणाली, नीतियों और संगठन की दिशा को लेकर गहन जानकारी दी गई थी। शिविर का उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दृष्टिकोण से सशक्त और संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur